फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार कार्ड के लिए धूप में तपे

Fri, 20 Mar 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट ने भले आधार कार्ड को खारिज कर दिया हो लेकिन  इसे बनवाने के लिए लोग लाख जतन कर रहे हैं। उन्हें धूप में घंटों लाइन लगानी पड़ रही है।
विज्ञापन


शुक्रवार को बड़ी तादाद में महिला, पुरुष और बच्चे आवेदन फार्म के लिए तेज धूप में दिन भर लाइन में खड़े रहे। कंपनी ने फार्म नहीं दिए।

नगर पालिका परिषद में सुबह से लाइनें लग गईं। प्रभा साहू (छोटी बाजार), सुब्बन (खुटला), गेंदालाल (कहला), श्यामलाल (पडुई) आदि ने बताया कि कंपनी ने शुक्रवार को फार्म बांटने की बात कही थी। अब यहां नोटिस चस्पा कर दी गई है कि 15 अप्रैल को फार्म बांटे जाएंगे। आम नागरिकों के साथ यह सरासर धोखाधड़ी है।
विज्ञापन


दिन भर लोग धूप में भूखे-प्यासे भटकते रहे। चंद लोगों को ही फार्म बांटे गए। उधर, कार्ड बना रही वेदाबाग कंपनी, लखनऊ के लोग इस बारे में कुछ भी बताते से टालमटोल करते रहे। नोडल अधिकारी एएल तिवारी ने खुद को कानपुर में होना बताया। प्रभारी वसीम खां ने सुपरवाइजर से जानकारी लेने की बात कहकर जबाव टाल दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें