फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: घर में उत्पात मचाने के बाद युवक ने दी जान

Wed, 29 Nov 2023 12:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। शराब के नशे में घर में उत्पात मचा रहे युवक को पत्नी ने मना किया तो उसने पत्नी व बच्चों को घर से निकाल दिया। उसके बाद खुद फंदा लगाकर जान दे दी। रात बीतने पर जब पत्नी पड़ोसी के घर से अपने घर पहुंची तो वह फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के दरदा छावनी डेरा कनवारा गांव निवासी शिवकुमार (37) ने सोमवार की रात अपने घर में छत के छल्ले से साड़ी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पड़ोसी अमरपाल ने बताया कि रात में शिवकुमार शराब के नशे में घर आया था।
पत्नी रामजानकी ने मना किया तो विवाद हो गया। विवाद के चलते उसने पत्नी व बच्चों को घर से निकाल दिया। पत्नी व बच्चे पड़ोसी अमर पाल के घर पहुंच गए। रात में मामला शांत होने पर पत्नी रामजानकी वापस घर पहुंची तो आत्महत्या की जानकारी हुई।
विज्ञापन

शिवकुमार के बड़े भाई भूपत ने 10 साल पहले आग लगाकर खुदकुशी कर ली थी। घटना के संबंध में कोतवाल अनूप दुबे ने बताया कि शिवकुमार नशे का आदी था। रात में पत्नी से भी विवाद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें