फोटो-09बीएनडीपी-7 : छात्र निर्माण संवाद में छात्राओं को संबोधित करते डीएम हीरा लाल।
छात्र-छात्राओं को दिए शिक्षक बनने के टिप्स
बांदा। मुख्यमंत्री के भ्रमण से निपटते ही डीएम हीरा लाल ने छात्र निर्माण संवाद व अन्य आयोजन शुरू कर दिए हैं। सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में कई कालेजों के छात्र-छात्राओं के साथ निर्माण संवाद कार्यक्रम में डीएम ने उन्हें शिक्षक बनने के टिप्स दिए। कहा कि शिक्षक बनने के लिए शिक्षण कार्य के प्रति रूचि, सजगता एवं क्रियाशील होना जरूरी है। डीएम ने छात्र-छात्राओं के प्रश्नों का उत्तर देकर उनकी जिज्ञासा शांत की। राजा देवी डिग्री कालेज के सहायक प्रोफेसर/ट्रेनर डा.सत्यम मिश्र, डा.सतीश सिंह पटेल ने छात्रों को उद्देश्यों की पूर्ति के लिए पूर्व प्राथमिक स्तर से लेकर उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए एनटीटी, पीपीटी, डीएलएड, बीएड, आईटीईपी, नेट व पीएचडी आदि कोर्स करने की जानकारी दी। संवाद कार्यक्रम में जिला समन्वयक व आदर्श बजरंग इंटर कालेज के प्रधानाचार्य मेजर मिथलेश पांडेय, योगेश्वर सिंह समेत राजकीय बालिका इंटर कालेज, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, खानकाह व भगवती प्रसाद ओमर बालिका इंटर कालेज के छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं। उधर, मंगलवार (10 दिसंबर) को दोपहर 12 बजे कलक्ट्रेट सभागार में यूनिसेफ अधिकारियों के साथ, एक बजे संग्रहालय मूर्ति के संबंध में, 4 बजे जिला उद्योग बंधु की डीएम बैठक लेंगे। शाम 5 बजे केन जल आरती होगी।
प्रधानों को दी डिजिटल पेमेंट की जानकारी
बांदा। जन योजना अभियान के अंतर्गत ब्लाक जसपुरा व तिंदवारी के प्रधान व सचिवों के एक दिवसीय प्रशिक्षण में ओएसआर, डिजिटल पेमेंट व जीपीडीपी की जानकारी दी गई। निर्मल ब्रज सभागार में आयोजित कार्यक्रम की शुरूआत सीडीओ हरिश्चंद्र वर्मा ने दीप जलाकर की। कहा कि ई-गवर्नेंस व्यवस्था में यह जरूरी है कि सभी लोग तकनीकी पहलुओं एवं संचालन के बारे में जानकारी रखें। जिला पंचायत राज अधिकारी संजय कुमार यादव ने प्रधान व सचिवों को गांव के सर्वार्गीण विकास के लिए कार्ययोजना तैयार कर खुल बैठक में अनुमोदन कराने की जानकारी दी। कहा कि डिजिटल पेमेंट के लिए सभी ग्राम पंचायतें डीएससी जनरेट कराएं। स्टेट रिसोर्स ग्रुप के सलाहकार विवेक गंगवार, राकेश यादव ने जीपीडीपी के क्रियान्वयन के विभिन्न चरणों की जानकारी दी। डीपीएम मुकुंद कुमार ने सीआरएस साफ्टवेयर के माध्यम से जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र व पंजीकरण की जानकारी दी। एक सैकड़ा प्रधान व सचिव मौजूद रहे।
अंबेडकर प्रतिमा का अनावरण
बांदा। जिला अधिवक्ता संघ परिसर में स्थापित भारत रत्न डा.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का सोमवार को प्रभारी जिला जज नीरज कुमार ने अनावरण किया। वरिष्ठ अधिवक्ता हरीशंकर पटेल, रमाकांत द्विवेदी, चंद्रमोहन, मोहन मौन श्रीवास्तव, गणेश प्रजापति, फूलचंद्र कुशवाहा, गुलाब वर्मा व यज्ञस्वरूप गुप्ता और द्वारिकेश यादव मंडेला को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष मोहन सिंह, पूर्व अध्यक्ष आनंद सिंहा, राकेश सिंहा, शंकर सिंह, रामदयाल, चुनुबाद प्रसाद, राममिलन पटेल, आदित्य सिंह, शिवभूषण, बीएम कुशवाहा, हरीशंकर सिंह पटेल, सत्यदेव त्रिपाठी, रजनीश श्रीवास्तव, आशीष मिश्रा, रोहन सिंहा, पुष्पेंद्र श्रीवास्तव, विशम्भर सिंह समेत गुलाबी गैंग कमांडर संपत पाल मौजूद रहीं।
युवा प्रकोष्ठ प्रताप वाहिनी गठित
बांदा। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की गायत्री नगर में आयोजित बैठक में युवा प्रकोष्ठ प्रताप वाहिनी का पुर्नगठन किया गया। संयोजक अजय सिंह भोले, जिलाध्यक्ष अनूप सिंह, उपाध्यक्ष प्रशांत सिंह भदौरिया, महामंत्री यशपाल ङ्क्षसह बनाए गए। नगर अध्यक्ष मयंक नरायण, उपाध्यक्ष संजय सिंह, नीलांबर सिंह व महामंत्री का दायित्व शशांक परमार को सौंपा गया। बैठक में क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह परिहार, कार्यकारी जिलाध्यक्ष राजा बाबू सिंह, संयोजक कमलेश सिंह, संरक्षक ड.एसएन सिंह, श्याम ङ्क्षसहं, रणविजय सिंह, सूर्यपाल सिंह, शिवमंगल सिंह गौर, पतिराखन सिंह, शिव सिंह, शिवविजय सिंह आदि मौजूद रहे।