फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूनियर में स्टेडियम और सीनियर में तिंदवारा विजयी

Mon, 08 Feb 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। राष्ट्रपति पदक प्राप्त रज्जब खां मानव 26वां मेमोरियल कबड्डी टूर्नामेंट में जूनियर में स्टेडियम-बी और सीनियर में तिंदवारा टीम ने जीत हासिल की। विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन


रायफल क्लब ग्राउंड में रविवार को पहले जूनियर वर्ग के मुकाबले हुए। लीग मैचों के बाद सेमीफाइनल में स्टेडियम-बी ने ए और गोयरा मुगली ने कुरैशी क्लब को हराया। फाइनल में स्टेडियम-बी ने गोयरा टीम को 30-26 अंक से पराजित किया। सीनियर वर्ग में 12 टीमों ने प्रतिभाग किया।

नया गांव ने मुस्लिम क्लब को 28-18, छनेहरा ने खानकाह इंटर कालेज को 22-18, जीआईसी, बांदा ने ईदगाह को 14-11 और तिंदवारा ने हथौरा टीम को 28-20 अंकों से हराया। सेमीफाइनल में स्टेडियम ने नया गांव को 26-20 और तिंदवारा ने छनेहरा को 23-18 अंतर से शिकस्त दी।
विज्ञापन


फाइनल में तिंदवारा ने स्टेडियम को 36-20 के अंतर से हराकर चैंपियनशिप जीत ली। महिला वर्ग में स्टेडियम ने दुरेड़ी को 46-30 से हराया। पूर्व शिक्षा अधिकारी जमीरुद्दीन सिद्दीकी व ईदगाह व जामा मस्जिद मुतवल्ली अधिवक्ता शेख सादी जमां ने खिलाड़ियों को पुरस्कार बांटे।

पैरामेडिकल कालेज संस्थापक मकबूल अली ने उद्घाटन किया। रेफरी बाबा फरीद भारती रहे। कुतैबा जमां, ज्ञानचंद्र, शाहिद वली खां, तौफीक फारुकी, फसी उल्ला, लल्लू खां, नईम उल्ला, फखरे आलम, कमल यादव, मुमताज इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें