फोटो - 28 हाथी दल के साथ कांबिंग करती टीम। स्त्रोत : वन विभाग
करतल। पन्ना टाइगर रिजर्व क्षेत्र के जसवंतपुरा गांव में बांध के पास बाघ की मौजूदगी से दहशत है। बाघ ने गांव वालों के दो मवेशियों पर हमला कर उनका शिकार किया। बाघ की सूचना मिलते ही वन विभाग की पन्ना टाइगर रिजर्व टीम सतर्क हो गई। विभाग ने हाथियों का दल गांव की ओर रवाना किया। टीम बाघ की निगरानी और बचाव कर उसे गांव से भगाने का प्रयास कर रही है। पन्ना टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर वीरेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि वन विभाग पशुपालकों को मुआवजा देगा। (संवाद)