फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: तीन को पांच-पांच वर्ष का कारावास

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। करीब 14 वर्ष बाद मारपीट के एक मामले में विशेष न्यायाधीश एससीएसटी विकास श्रीवास्तव प्रथम की अदालत ने तीन लोगों को पांच-पांच वर्ष के कारावास की सजा से दंडित किया। अर्थदंड की धनराशि जमा न करने पर तीन-तीन माह की अतिरिक्त सजा भोगनी होगी।
विज्ञापन

विशेष लोक अभियोजक विमल सिंह व डा. महेंद्र द्विवेदी ने बताया कि अतर्रा थाना क्षेत्र के बजरंग पुरवा निवासी मजरा नगवारा संजय सिंह ने तीन दिसंबर 2010 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया था कि वह और उसका भाई अनूप सिंह बाइक से ब्लाॅक नरैनी जा रहे थे। वह जैसे ही प्राथमिक पाठशाला नगवारा के सामने से गुजरे तो राजनारायन, वीरेंद्र, गायत्री व उसके पति ललित सिंह ने लाठी-डंडों से पीटा था।
मारपीट में उसे व उसके भाई अनूप सिंह को चोट आईं। गायत्री को क्लीन चिट देते हुए आरोप से मुक्त कर दिया गया। तीनों के विरुद्ध 4 अप्रैल 2014 को आरोप बनाया गया। अधिवक्ताओं की दलीलें सुनने के बाद न्यायाधीश ने तीनों आरोपिताें को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई। (
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें