फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: तीन हत्यारोपी गिरफ्तार, एक ने अदालत में किया समर्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। खप्टिहा गांव में मंगलवार की रात हर्षित द्विवेदी की पीट-पीटकर हत्या किए जाने के मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। चौथे आरोपी ने अदालत में सरेंडर कर दिया। चारों आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। इधर, घटना के बाद से तनाव को देखते हुए गांव में अब भी पीएसी और पुलिस का पहरा है।
विज्ञापन

खप्टिहा गांव निवासी हर्षित द्विवेदी का ट्रैक्टर खेत में धंस गया था। टोचन कराने के लिए दूसरा ट्रैक्टर बुलवाया गया था, टोचन के दौरान ट्रैक्टर खींचने में हत्यारोपियों की कुछ फसल बर्बाद हो गई थी। इस पर विरोधियों ने हर्षित को अपने घर बुलाकर पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद मृतक के बड़े भाई की तहरीर पर पुलिस ने आठ आरोपियों को नमाजद किया।
राजू सिंह उर्फ संतोष सिंह, अनिल सिंह उर्फ काजू सिंह और आशू सिंह को पैलानी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया। जबकि चौथे आरोपी पप्पू सिंह ने शुक्रवार को अदालत में समर्पण कर दिया। चारों आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। इस हत्याकांड में एक महिला समेत आठ लोगों को नामजद किया गया था। चार आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। थानाध्यक्ष पैलानी आनंद कुमार का कहना है कि जल्द ही अन्य चारों आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें