फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: विज्ञान मंथन परीक्षा के विजेता सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा। राजकीय इंजीनियरिंग कालेज में महान रसायनज्ञ, शिक्षक एवं उद्यमी आचार्य प्रफुल्लचन्द्र राय की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में विद्यार्थी विज्ञान मंथन परीक्षा वर्ष 2023 के मंडल के चारो जिलों बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर व महोबा के जिला स्तरीय विजेताओं को प्रमाण-पत्र देकर एवं मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। विद्यार्थी विज्ञान मंथन परीक्षा वर्ष 2024-25 की विवरणिका का विमोचन किया गया।
विज्ञापन

विज्ञान भारती (ब्रह्मावर्त) कानपुर प्रान्त के महासचिव प्रोफेसर सुनील मिश्र ने विज्ञान भारती के उद्देश्यों से अवगत कराते हुए कहा कि हमें भारतीय वैज्ञानिकों के बारे में अधिक से अधिक अध्ययन करना चाहिए। राष्ट्रीय सह समन्वयक कौस्तुभ ओमर ने विद्यार्थी विज्ञान मंथन परीक्षा के राष्ट्रीय स्तर पर कराये जा रहे आयोजन व उद्देश्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम को संस्थान के निदेशक प्रोफेसर एसपी शुक्ल, डाॅ.आशुतोष तिवारी आदि ने संबोधित किया।
कार्यक्रम में विद्यार्थी विज्ञान मंथन परीक्षा वर्ष 2023 में सफल हुए बांदा जिले के छात्र आदित्य कुशवाहा, महोबा जिले के वसित्व कुमार, गौरी खरे, चित्रकूट के अभय द्विवेदी, अनुकल्प त्रिपाठी, अक्षित पांडेय, आयुषी सिंह, स्निग्ध सिंह, आदर्श द्विवेदी, हमीरपुर के शिवा साहू, ओम यादव, अंशिका सिंह, खुशबू, गरिमा देवी, शिवानी को प्रमाण-पत्र देकर और मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान मंथन के जिला समन्वयक राजेश सिंह, हमीरपुर जिला समन्वयक डा. जीके द्विवेदी, चित्रकूट जिला समन्वयक योगेश कुमार, महोबा जिला समन्वयक सुमन त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें