फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बारिश से तीन कच्चे मकान ढहे, मुआवजे की मांग

Sun, 23 Aug 2026 11:18 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो-2 - गिरा हुआ कच्चा घर दिखातीं पीड़िता प्रेमा। संवाद
विज्ञापन
बदौसा। ग्राम पंचायत बरछा ब के मोहल्ला शांति नगर में बारिश के चलते तीन कच्चे मकान ढह गए। मकान गिरने से परिवारों के सामने रहने और गृहस्थी बचाने का संकट खड़ा हो गया है। पीड़ितों ने मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन

शांति नगर निवासी प्रेमा पत्नी स्वगीय श्रीपाल ने बताया कि वह आर्थिक रूप से बेहद कमजोर हैं। लगातार बारिश के चलते उनका कच्चा व जर्जर मकान गिर गया। इससे उनके सिर से छत छिन गई और गृहस्थी का सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। अब उनके पास रहने का फिलहाल कोई उचित व्यवस्था नहीं है।
इसी तरह शिवलाली पत्नी संजय और राजवंती पत्नी मनीराम के मकानों की भी दीवारें बारिश के चलते गिर गईं। तीनों पीड़ित महिलाओं ने उपजिलाधिकारी अतर्रा को प्रार्थना पत्र देकर क्षतिग्रस्त मकानों का स्थलीय निरीक्षण कराकर अतिवृष्टि से हुई क्षति का मुआवजा दिलाने की मांग की है। कहा कि समय रहते मदद नहीं मिली तो बारिश के दौरान रहने और जीवन-यापन में और मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में राजस्व निरीक्षक प्रिंस शुक्ला ने बताया कि पीड़ितों के मकान व दीवारें गिरने की सूचना पर मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया है। रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें