बांदा। मेडिकल कालेज के डाक्टरों के कोरोना संक्रमित होने का सिलसिला जारी है। एनाटॉमी विभागाध्यक्ष (एचओडी) भी संक्रमित हो गए हैं। शुक्रवार को शाम आई जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।
इसके अलावा एक साठ वर्षीय महिला और एक व्यक्ति संक्रमित मिले हैं। इन्हें मिलाकर मेडिकल कालेज में अब प्रधानाचार्य सहित 10 डाक्टर और छह दर्जन से ज्यादा अन्य कर्मी संक्रमित हो चुके हैं। अब पूरा मेडिकल कालेज हॉटस्पॉट हो गया है। अब जिले में 70 पॉजिटिव केस हो चुके हैं। इसमें सक्रिय संक्रमितों की संख्या 30 हो गई है।