फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: डेंगू के तीन मरीज और मिले, 295 ने कराई जांच

Fri, 22 Sep 2023 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। डेंगू लगातार बेकाबू होता जा रहा है। गुरुवार को तीन और मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। ये तीनों किशोरियां हैं, उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। जिले में अब तक 59 लोगों को डेंगू की चपेट में आ चुके हैं। 295 मरीजों ने खून की जांच कराई है। जिन मरीजों की डेंगू की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उनमें शादी तालाब की 17 वर्षीय शिवानी, 16 वर्षीय काजल और 17 वर्षीय राखी हैं। उन्हें भर्ती कर लिया गया है।
विज्ञापन

दूसरी ओर, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गुरुवार को मोहल्ला मर्दन नाका, गायत्री नगर, चमरौडी, धीरज नगर, बंगाली पुरा में सर्वे किया। यहां 651 भवनों का निरीक्षण किया गया। इनके 3630 पात्रों को देखा गया। इसमें 33 भवनों के 51 पात्रों में एडीज मच्छर लार्वा धनात्मक पाया गया। मैरिज होम समेत आठ घरों के मालिकों को नोटिस जारी किया गया है। इनके ड्रम व कूलर समेत कई पात्रों में पानी भरा मिला। जो कई दिन से इकट्ठा था।


-तेज बुखार, जो 5-7 दिन तक रहता है, जोड़ों मे दर्द, शरीर पर लाल चकत्ते पड़ना, आंख की पुतली में दर्द रहना, नाक, मुंह व पेशाब के साथ खून आना, प्लेट्सलेट का तेजी से कम होना।
विज्ञापन


अस्पताल जाकर चिकित्सक से मिलें, खून की जांच कराएं, घर के कूलर बाल्टी घड़े, ड्रम आदि में एक सप्ताह के अंदर पानी बदलें। गड्ढों में पानी एकत्रित न होने दें, उसे मिट्टी से भर दें। कुछ बूंद जले हुए मोबिल आयल की भी डाल सकते हैं। सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें। बिना चिकित्सक की सलाह के दवा का सेवन न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें