बांदा। कपड़ा व्यापार मंडल ने नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित किया। 300 सौ से ज्यादा महिला-पुरुषों ने आंखों का परीक्षण कराया। इनमें 70 को मोतियाबिंद आपरेशन के लिए चिह्नित कर जानकीकुंड रवाना किया गया।
मंगलवार को निजामी पैलेस में आयोजित शिविर का उद्घाटन दीप जलाकर वरिष्ठ चिकित्सक डा. मोहम्मद रफीक ने किया। कपड़ा मंडल ने डा. रफीक को सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि सद्गुरु सेवा संघ नेत्र ज्योति प्रदान करने में एशिया का सबसे बड़ा संगठन है। कपड़ा व्यापारियों के आयोजन को सराहा। व्यापार मंडल प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष कुमार गुप्त ने कहा कि नि:स्वार्थ और नि:शुल्क नेत्रों के आपरेशन बड़ा पुनीत कार्य है।
व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष मनोज जैन ने नेत्र दान के लिए व्यापारियों से संकल्प लेने को कहा। इस अवसर पर हाजी अब्दुल वाहिद अली उर्फ मुन्नन को भी कपड़ा मंडल ने सम्मानित किया। नेत्र परीक्षण की टीम में चित्रकूट से आए डा.मनोज यादव, विपिन द्विवेदी, कोमल यादव, हरिश्चंद्र, दिलीप और अच्छेलाल शामिल रहे। व्यापारी नेताओं में कमलेश गुप्त, चारूचंद्र खरे, अमित सेठ भोलू, सुधीर गुप्ता, मुकेश जैन, हरिश्चंद्र जेठानी, प्रकाश अरुण रावत, शिव ओमर, आलोक सेठ, शिव कुमार कुकरेजा, हरिश्चंद्र मूलचंदानी, राहुल जैन आदि उपस्थित रहे।