फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बाइक सवार चचेरे भाइयों समेत तीन दोस्तों की मौत

विज्ञापन
फोटो - 02 रामबाबू सिंह पटेल। फाइल फोटो
विज्ञापन
बांदा। सोमवती अमावस्या पर चित्रकूट जाने के लिए निकले चचेरे भाइयों समेत तीन दोस्तों की बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे में आगे जा रहे वाहन के ब्रेक लगाने से तेज रफ्तार बाइक पीछे से भिड़ गई। हादसे में दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे ने चित्रकूट की शिवरामपुर पीएचसी में दम तोड़ दिया। हादसा बदौसा थाना क्षेत्र के बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे में बागै नदी पुल से करीब 100 मीटर पहले चंदौर गांव के मोड़ पर हुआ।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के कोरारी गांव निवासी राजकुमार ने बताया कि उसका पुत्र रामबाबू सिंह पटेल (30) अपने चचेरे भाई संजय सिंह पटेल (30) और मित्र जनवारा गांव निवासी अरविंद रैकवार (30) के साथ रविवार की देर शाम घर से सोमवती अमावस्या में चित्रकूट दर्शन करने के लिए निकले थे। बाइक भतीजा संजय चला रहा था। रात नौ बजे करीब जब वह तीनों बदौसा थाना क्षेत्र के बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे में बागै नदी पुल से 100 मीटर पहले चंदौर गांव के मोड़ पर पहुंचे तभी आगे जा रहे वाहन (ट्रक) के अचानक ब्रेक लगाने से तेज रफ्तार होने के कारण पीछे से भिड़ गए।
हादसे में मौके पर ही संजय और अरविंद ने दम तोड़ दिया। जबकि रामबाबू गंभीर घायल हो गया। देर रात पुलिस और परिजनों को सूचना होने पर रामबाबू को चित्रकूट के शिवरामपुर पीएचसी ले जाया गया। वहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। तीनों की मौत पर कोहराम मच गया। गांव में मातम का माहौल है। तीनों हेलमेट नहीं लगाए थे। तीनों मजदूर पेशा थे। घर में पिता के पास खेती किसानी करते हैं।
विज्ञापन

वर्जन

बुंदेलखंड एक्सप्रेस में रात में हादसा हुआ है। बाइक सवार तेज गति के कारण आगे जा रहे अज्ञात वाहन से टकरा गए थे। इससे दो की मौके पर ही मौत हुई है। तीसरे की पीएचसी में मौत हुई है। मामले की जांच की जा रही है। तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। -सौरभ सिंह, सीओ यातायात, बांदा।

फोटो - 02 रामबाबू सिंह पटेल। फाइल फोटो

फोटो - 02 रामबाबू सिंह पटेल। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें