फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: फर्जी बीमा कंपनी के नाम ठगी करने वाले तीन शातिर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 11 पुलिस की गिरफ्त में महाराज गंज के ठग। स्रोत- पुलिस।
विज्ञापन


-शहर कोतवाली क्षेत्र के आरटीओ कार्यालय के पास खोला था आफिस
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। श्रीराम निधि लिमिटेड के नाम से फर्जी कंपनी बनाकर कई लोगों के पैसे ठगने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। गिराेह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी फर्जी कंपनी खोलकर लोगों को झूठी पॉलिसी बताकर फर्जी लोन व कंपनी से जुड़ने, दुघर्टना, हेल्थ बीमा अनिवार्य कराने का काम करते थे। पना फर्जी नाम व फर्जी आधार कार्ड के माध्यम से फ्राड करते थे। उनके कब्जे से एक लाख 60 हजार 650 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टॉक ने बताया कि 26 नवंबर को शहर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली आरती मिश्रा व 50 अन्य औरतों के समूह ने बताया कि तीन लोग एक फर्जी समूह कम्पनी श्री रामनिधि फाइनेंस खोलकर लोगों को 70 हजार रुपये का लोन देने की बात व प्रतिमाह 3500 रुपये किस्त देने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

साथ ही बताया कि लोन लेने से पूर्व कंपनी से जुड़ने व दुर्घटना/हेल्थ बीमा कराने के लिए 3500 रुपये प्रति व्यक्ति लेकर भाग गए हैं। इस संबंध में कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस उनके गिरफ्तारी के प्रयास कर रही थी। इसी क्रम में आरोपियों को बड़ा बाईपास के पास से महाराज गंज जनपद के सुनरा गांव निवासी विष्णु प्रकाश, रुद्रापुर गांव निवासी धीरेंद्र व हर्दी गांव निवासी सर्वेश को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह लोग फर्जी कंपनी श्रीराम निधि फाइनेंस समूह के नाम से शहर के आरटीओ चौराहा के पास ऑफिस खोला था। अपना फर्जी नाम और फर्जी आधार कार्ड का प्रयोग कर घटना को अंजाम देते थे। अन्य जनपदों में भी वह इस तरह की वारदात कर चुके हैं। पुलिस ने उनसे कहां-कहां इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम दिया है। उसका पता चला रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें