फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड लगने से बांदा में किसान और महोबा में वृद्ध व युवती की मौत

Wed, 14 Jan 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
खेत में नाली खोदते समय ठंड लगने से किसान की मौत हो गई। उधर, ठंड लगने से चार महिलाओं समेत छह को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर महोबा में ठंड लगने से वृद्ध और युवती की मौत हो गई।
विज्ञापन


मरका थाना क्षेत्र के बाकल गांव निवासी राजा (42) पुत्र शिवराम निषाद मंगलवार को शाम खेतों पर पानी लगाने गया था। नाली खोदते समय मिट्टी में उसका पैर फंस गया। देर तक वहीं ठिठुरता रहा और उसकी मौत हो गई। मृतक के पास तीन बीघे जमीन थी। बैंक का उस पर करीब डेढ़ लाख रुपये कर्ज था।

उधर, विमल सिंह (35) धीरज नगर, आयुषी (18) बिजली खेड़ा, सोनिया (45) व रामकली (72) सिंधन कलां और रामकली (35) पिपरी व अलीगंज निवासी नीलू (20) को ठंड से हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गौरतलब है कि इस वर्ष ठंड के सीजन में अब तक 65 लोगों की मौत हो चुकी हैं। 
विज्ञापन


महोबा ब्यूरो के अनुसार, कबरई थाना क्षेत्र के ग्राम पहरा निवासी जगत प्रसाद कुशवाहा (60) पुत्र बल्दू मंगलवार की रात खेत की रखवाली कर रहा था। सुबह बुधवार को सुबह खेत पर ही उसकी हालत बिगड़ गई। उसे अचेत हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कबरई ले जाया गया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

उधर चरखारी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अस्थौन निवासी मिथलेश 23 पत्नी पुष्पेंद्र मिश्रा बुधवार को शीतलहर के चलते अचानक सर्दी से कांपने लगी। हालत बिगड़ते ही घर वालों ने उसे अचेत हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरखारी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें