फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे से पारा तीन डिग्री लुढ़का

Sat, 12 Dec 2015 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। सर्द हवाओं से गलन और ठंड के तेवर बढ़ने लगे हैं। शनिवार को अधिकतम तापमान में तीन डिग्री और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट आई। अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया ।
विज्ञापन


मौसम जानकारों के मुताबिक 15 दिसंबर से 15 जनवरी तक कड़ाके की ठंड के दिन होते हैं, लेकिन 12 दिसंबर से ठंड ने तेवर दिखाना शुरू कर दिया।

हफ्ते भर पहले अधिकतम 26 और न्यूनतम 19 डिग्री पर टिके पारे से मौसम में गर्माहट रही। तेज धूप से लोगों के पसीने छूटते रहे। शनिवार को मौसम का मिजाज बिगड़ते ही ठंड ने दस्तक दे दी।

अधिकतम तापमान 22 (सामान्य से तीन डिग्री कम) और न्यूनतम तापमान 13 (सामान्य से एक डिग्री कम) हो गया। सर्द हवाओं से गलन बढ़ गई।

सुबह कुछ देर निकली हल्की धूप दिन चढ़ते ही नदारद हो गई। शाम को लोग आग तापते नजर आए। केंद्रीय जल आयोग में पूर्वानुमान विभाग के मुताबिक ठंड और बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन


पहाड़ों पर बर्फबारी की वजह से अगले दो से तीन दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट जारी रहेगी। कोहरा भी बरकरार रहने की संभावना है।

ठिठुरन बढ़ गई, लेकिन पालिका और प्रशासन के चौराहों में अलाव नहीं लगे। यह हाल तो तब है जबकि शासन ने पांच दिन पूर्व पांचों तहसीलों को अलाव के लिए 50-50 हजार रुपये स्वीकृत कर दिए।

रात को ठंड के तेवर गरीबों के लिए असहनीय हो रहे हैं। दूर-दराज से सफर कर आने वाले यात्री रोडवेज बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन में चाय की भट्ठियों में हाथ गरमा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें