फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: कुरकुरे लेने निकले तीन बच्चे रास्ता भटके, पुलिस ने ढूंढा

Tue, 03 Nov 2026 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। कुरकुरे लेने के लिए घर से निकले चार, पांच और छह साल के तीन बच्चे रास्ता भटक गए। पूरी रात तलाश के बाद कोतवाली नगर पुलिस ने सोमवार सुबह तीनों को सकुशल ढूंढ कर परिजन के सुपुर्द कर दिया। बच्चे एक बुजुर्ग महिला के पास सोते मिले।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार कोतवाली नगर क्षेत्र की एक महिला ने एक नवंबर की रात सूचना दी कि वह मजदूरी करने गई थी। घर लौटी तो उसके तीनों बच्चे गायब थे। इस पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर तलाश शुरू की।
सीओ सिटी सौरभ सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बच्चों को ढूंढ लिया। पूछताछ में बच्चों ने बताया कि वे कुरकुरे लेने निकले थे, लेकिन रास्ता भटक गए और एक बुजुर्ग महिला के पास जाकर सो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें