बांदा। गिरवां थाने की पुलिस ने 50 भैंसों से लदे कंटेनर को पकड़ा और तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए लोगों ने बताया कि भैंसों को जबलपुर से बांदा की तरफ ले जा रहे थे। उप निरीक्षक परमानंद ,उप निरीक्षक सतीश चंद्र निगम और कांस्टेबल प्रदीप कुमार मिश्रा ने आरोपियों को थाने लाए और यहां पूछताछ की।बताया कि कंटेनर में कलीम निवासी मदार टेकरी (जबलपुर, मध्य प्रदेश), आस मोहम्मद निवासी लखौटी थाना गंगोह जिला सहरनपुर और आजाद कुरैशी निवासी जुआल सहारनपुर शामिल हैं। तीनों के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है। (संवाद)