फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चर्च परिसर में मारपीट मामले में तीन गिरफ्तार

Thu, 14 May 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
सेंट जार्ज चर्च परिसर में मारपीट और तोड़फोड़ के नामजद आरोपियों को शहर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को उन्हें यहां एसीजेएम द्वितीय की अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी रणवीर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में चंदन पुत्र राजकुमार (चर्च कंपाउंड), राकेश पुत्र कल्लू राम (आवास विकास कालोनी), सुनील पुत्र मुन्नालाल (जवाहर नगर) शामिल हैं। इन सभी पर धारा 295, 331, 323, 504, 506, 427 और 7 क्रिमिनल ला अमेडमेंट लगाया गया है।

इन सभी को मवई गांव के पास पकड़ा गया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि गैंगस्टर और रासुका के लिए कानूनी जानकारी ली जा रही है। उधर, कोतवाली पुलिस ने तीन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तमंचा, छुरी, गैस सिलेंडर और 17 हजार रुपये बरामद करने का दावा किया है।
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस ने बुधवार को अमित सोनी उर्फ संतू पुत्र रामनारायण सोनी (नोनिया मोहाल), रज्जब पुत्र चांद खां (चमरौटी चौराहा) और राजेश उर्फ खंचू पुत्र सोमचंद्र सोनी (किरन कालेज रोड) को गिरफ्तार किया है। इन पर धारा 389, 411 और 3/25 आर्म्स एक्ट लगाया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में कृषि विश्वविद्यालय और बलखंडी नाका चौकी पुलिस शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें