बांदा। योग टीचर की नौकरी दिलाने के नाम पर मोहल्ले में ही रहने वाले व्यक्ति ने महिला से साढ़े तीन लाख रुपए ठग लिए। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
शहर के खुटला मोहल्ला निवासी ममता पत्नी अनिल कुमार गुप्ता ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसके मोहल्ले का ही निवासी राहुल वर्मा ने उसे झांसा दिया कि वह उसे योगा टीचर की नौकरी दिलायेगा। इस पर उसने सरकारी खर्च के नाम पर पांच हजार रुपए और चेक के माध्यम से साढ़े तीन लाख रुपये ले लिए।
पता चला कि वह कई लोगों के साथ धोखेबाजी कर चुका है। नगर कोतवाली पुलिस ने ममता की तहरीर पर आरोपित राहुल वर्मा निवासी रहुनिया खुटला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। (संवाद)