फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मोबाइल व रुपये छीनने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Sat, 02 Sep 2023 11:12 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी। अपने दोस्त से मिलने के बाद घर लौटते समय पूर्व ब्लॉक प्रमुख को रास्ते में चार लोगों ने बाइक रुकवाकर दो मोबाइल फोन 2500 रुपये छीन लिए। शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग निकले। पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ लिया है।
विज्ञापन

नरैनी कोतवाली क्षेत्र के कस्बा निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह अपनी बाइक से गंगा पुरवा निवासी मित्र लालू यादव से मिलने 31 अगस्त को गए थे। वापस लौटते समय कोतवाली क्षेत्र के नहर कोठी के पास रात नौ बजे वहां पहले से बैठे चार युवकों ने रास्ता रोककर बाइक को खड़ा करा लिया।
चारों युवकों ने जेब में पड़े दो मोबाइल व 2500 रुपये निकाल लिए। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग आ गए तो आरोपी भाग निकले। घटना की सूचना पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने किसी से नहीं की। पहली सितंबर को शाम चार बजे अतर्रा रोड स्थित मोबाइल दुकानदार ने पूर्व ब्लाॅक प्रमुख के मित्र को फोन पर जानकारी दी कि दो व्यक्ति मोबाइल का लॉक खुलवाने के लिए आए थे।
विज्ञापन

यह वही मोबाइल है जो उसने ब्लॉक प्रमुख को भेजा था। देर रात तक इस बात को लेकर अफरा तफरी रही। पुलिस ने शुक्रवार की रात दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को दोपहर तीसरे आरोपी को भी पकड़ लिया। कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह गौर ने बताया कि आरोपी छोटा, दीपक, राजकुमार निवासी कुइयाकगार को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से मोेबाइल बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें