फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मुकदमे में फंसाने की धमकी से परेशान मजदूर ने फंदा लगाया

Tue, 23 Dec 2025 10:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मजदूर ने खेत में लगे बबूल के पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। पत्नी ने बताया कि पड़ोसी ने उसे लड़की भगाने के मामले में मुकदमे में फंसाने की धमकी दी थी। इसी धमकी से भयभीत होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है।
विज्ञापन

कमासिन थाना क्षेत्र के नारायनपुर गांव निवासी ममता ने बताया कि उसके पति अवध नरेश (30) ने सोमवार की शाम खेत में लगे बबूल के पेड़ से साड़ी से फंदा लगाकर जान दे दी। काफी देर बाद जब घरवाले पहुंचे तो उन्होंने अवध नरेश को फंदे से लटका पाया। पत्नी का कहना है कि अवध नरेश पांच भाइयों में बड़े हैं। पांच दिन पूर्व अवध नरेश का छोटा भाई पड़ोस की अनुसूचित जाति की लड़की को घर से भगा ले गया था। इस पर लड़की के पिता ने अवध नरेश को अपने पास बुलाया था।
लड़की के पिता ने अवध नरेश को धमकी दी थी कि उसकी बेटी 50 हजार रुपये और जेवर लेकर घर से गई है। अगर उसने पैसा नहीं दिया तो वह मुकदमें में फांस देगा। इससे अवध नरेश काफी भयभीत हो गया था। इसी डर की वजह से उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। अवध नरेश घर से सोमवार को दोपहर 12 बजे घर से निकला था। उसके दो पुत्री व एक पुत्र है।
विज्ञापन

कमासिन थाना इंस्पेक्टर भाष्कर मिश्र ने बताया कि मजदूर ने फंदा लगाकर जान दी है। पत्नी जो आरोप लगा रही है, उसकी जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें