फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: वसूली के लिए पहुंचे अमीन को धमकाया, आरसी फाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी। वसूली के लिए पहुंचे अमीन को बकायेदार ने न सिर्फ धमकाया, बल्कि आरसी छीनकर फाड़ दी। तहसीलदार के आदेश पर संग्रह अमीन ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

संतोष कुमार तहसील में संग्रह अमीन हैं। पुलिस को बताया कि बुधवार को दाखिला की धनराशि बैंक में जमा करने के लिए स्टेट बैंक शाखा अतर्रा गए थे। लौटते समय रास्ते में घर के बाहर बकायेदार पप्पू तिवारी बैठा मिल गया। पप्पू के खिलाफ बिजली विभाग की ओर से लाखों रुपये की आरसी जारी की गई थी। इसके विरुद्ध तहसील कार्यालय में आरसी प्रपत्र 36 जारी किया गया था।
संतोष के मुताबिक उसने बकाये की धनराशि जमा करने के लिए पप्पू से कहा तो भड़क गया और धमकी देने लगा। आरसी फाड़ दी और दोबारा आने पर जान से मारने की भी धमकी दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सैनी ने बताया कि संग्रह अमीन की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें