फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: कार सवार चोरों ने पार कर दिए कुर्बानी के बकरे

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। लग्जरी कार से आए चोर दो बकरे चुरा ले गए। ये बकरे बकरीद पर कुर्बानी के लिए खरीदकर लाए गए थे। चोरी की यह वारदात मर्दननाका नाका पुलिस चौकी से चंद कदम दूरी पर हुई है।
विज्ञापन

पुलिस चौकी के नजदीक रहने वाले कपड़ा कारोबारी हाजी मो. मंजूर (बुल्ला भाई) ने चारों तरफ से लोहे की जाली से ढंके बरामदे में कुर्बानी के लिए खरीदे गए दो कीमती बकरे बांधे थे। शुक्रवार को तड़के करीब दो बजे सफेद रंग की कार से आए चोरों ने फाटक को फैला दिए। दोनों बकरों की रस्सी काटकर उन्हें कार में रखकर फरार हो गए। रस्सी काटने वाला चाकू छोड़ गए।
बेटे हसीब ने आहट पाकर ऊपरी मंजिल की खिड़की से देखा तो चोरों को ललकारा, लेकिन चोर कार से भाग निकले।। गश्त पर निकले चौकी प्रभारी खबर मिलते ही मौके पर पहुंचे। कार की तलाश में भागदौड़ की, पर कुछ पता नहीं चला। इसके पूर्व भी इसी इलाके से कई बकरी-बकरे चार पहिया वाहन सवार चोर ले जा चुके हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें