फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: नकदी और जेवर ले गए चोर, तालाब के पास मिला बक्सा

विज्ञापन
बिछवाही गांव में बक्से लटका ताला और टूटी कुंडी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
पैलानी। चिल्ला थाना क्षेत्र के बिछवाही गांव में शुक्रवार की रात घर में घुसे चोर वहां रखा बक्सा उठाकर ले गए। तालाब के पास बक्से की कुंडी तोड़कर उसमें रखे 10 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवर ले गए। सूचना पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बिछवाही गांव निवासी अवधेश सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात घर की चहारदीवारी फांदकर चोर घर में घुस गए। मां कुंता के कमरे में रखा बक्सा उठाकर जूनियर तालाब के पास ले गए। वहां पर बक्से की कुंडी तोड़कर उसमें रखे 10 हजार रुपये नकद और एक जोड़ी सोने की टॉपस्, एक जोड़ी चांदी की तोड़िया व अन्य सामान चोरी कर लिया। बक्सा तालाब के पास ही फेंककर चले गए। शनिवार की सुबह खोजबीन की गई तो बक्सा घर से 500 मीटर दूरी पर स्थित तालाब के पास पड़ा मिला। ग्रामीणों के मुताबिक दो दिन पूर्व रुद्रपाल के घर से भी चोरों ने नगदी और जेवर चोरी कर लिया था। लेकिन पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की। अवधेश ने पुलिस को लिखित सूचना दी है।
विज्ञापन


विवेकराज मिश्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें