-खिड़की की छड़ें फैलाकर घुसे चोर
संवाद न्यूज एजेंसी
नरैनी। नरैनी कोतवाली क्षेत्र के सिंचाई विभाग की पनगरा नहर कोठी में मंगलवार की रात चोरों ने खिड़की की लोहे की छड़ों को फैलाकर कार्यालय के अंदर रखे महत्वपूर्ण सरकारी रजिस्टर पर हाथ साफ कर दिया। बुधवार को सुबह जब लेखा सहायक रविंद्र कुमार त्रिपाठी कार्यालय पहुंचे तो देखा कि चोरी की जानकारी हुई। कार्यालय में रखा रजिस्टर भी गायब था। उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। गायब रजिस्टर में विभागीय कार्याें से संबंधित महत्वपूर्ण अभिलेख बताए जा रहे हैं।