फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मंडल में 95575 मीटर प्रीपेड, अब जितना पैसा, उतनी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
- एप से रीडिंग व खपत, बकाया की ले सकते हैं जानकारी
विज्ञापन

- अफसर घर-घर जाकर कर रहे उपभोक्ताओं को जागरूक



संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। चित्रकूट धाम मंडल में बिजली उपभोक्ताओं के लिए जितना पैसा, उतनी बिजली की तर्ज पर प्रीपेड स्मार्ट मीटर प्रणाली लागू कर दी गई है। इस नई व्यवस्था के तहत मंडल के 95 हजार से अधिक स्मार्ट मीटरों को प्रीपेड प्रणाली से जोड़ा गया है, जिससे उपभोक्ता मोबाइल की तरह अपने मीटर को रिचार्ज कर बिजली का उपयोग कर सकेंगे। यह प्रणाली उपभोक्ताओं को बिजली की खपत और बिल की जानकारी आसानी से उपलब्ध कराएगी।
मंडल के चारों जिलों में कुल 1,22,004 स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं, जिनमें से 95,575 को सफलतापूर्वक प्रीपेड कर दिया गया है। बांदा जनपद में 38,867 स्मार्ट मीटरों में से 31,349 को प्रीपेड बनाया गया है। यह प्रणाली बाहरी हस्तक्षेप को समाप्त करती है, क्योंकि रीडिंग और बिलिंग की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन और स्वचालित है।
विज्ञापन

विभाग ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए एक मोबाइल एप भी जारी किया है। इस एप के माध्यम से उपभोक्ता अपनी बिजली की घंटे-घंटे की खपत को देख सकते हैं और अनावश्यक खर्चों में कटौती कर सकते हैं। रिचार्ज की समय सीमा समाप्त होने पर उपभोक्ता को मोबाइल पर संदेश भी भेजा जाएगा, जिससे वे समय पर भुगतान कर बिजली की निर्बाध आपूर्ति जारी रख सकें।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं को जागरूक करने का अभियान
विभाग द्वारा घर-घर जाकर उपभोक्ताओं को इस नई प्रणाली के बारे में जागरूक किया जा रहा है। अधिकारी उपभोक्ताओं के मोबाइल पर ऐप डाउनलोड करा रहे हैं और रीडिंग देखने, बिल जानने तथा रिचार्ज करने की प्रक्रिया को विस्तार से समझा रहे हैं। अधीक्षण अभियंता इं. रविकांत वर्मा ने बताया कि प्रीपेड मीटर की मुख्य विशेषता यह है कि उपभोक्ता एप के माध्यम से अपनी रीडिंग, मांग, खपत, बकाया राशि और दैनिक रीडिंग की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस प्रणाली में ऑनलाइन और मैनुअल दोनों तरह से भुगतान की सुविधा उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त, समय पर बिल का भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं को विभाग द्वारा दो फीसदी की छूट भी प्रदान की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें