फोटो - 13 सर्किट हाउस में बैठक लेते प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही। स्त्रोत : सूचना व
बांदा। कृषि मंत्री ने दलहन, तिलहन मिनी किट, एग्री स्टैग, कृषि यंत्रीकरण, डिजिटल क्रॉप सर्वे एवं खाद वितरण की समीक्षा की गई। इस दौरान प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने योजनाओं की जानकारी के साथ दिशा निर्देश दिए। सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में पीसीएफ के अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्टॉक में रखी हुई खाद को जल्द ही वितरण केंद्रों को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। खाद की कमी किसी भी हाल में नहीं होनी चाहिए। अतिवृष्टि से जो फसलों की क्षति हुई है उनका बीमा का क्लेम जल्द ही कृषकों को उपलब्ध कराया जाए। इस पर उप कृषि निदेशक ने बताया कि खाद की कमी नहीं है। जिसके क्रम में डीएपी की एक रैक जल्द ही उपलब्ध हो जाएगी।