फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: एमएलसी के गांव की नहर में 60 साल से नहीं आया पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। सत्तारूढ़ भाजपा के शिक्षक विधायक (विधान परिषद) के पैतृक गांव की नहर में 60 साल से पानी नहीं आया। इससे किसानों को नहर का फायदा नहीं मिल पा रहा है। विधायक ने इस मुद्दे को विधान परिषद में उठाया है। इसके अलावा महुआ ब्लॉक में एक और ब्लॉक के गठन की भी मांग की है।
विज्ञापन

इलाहाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा एमएलसी डॉ. बाबूलाल तिवारी ने विधान परिषद में बताया कि नरैनी क्षेत्र के जरर गांव में 60 साल पूर्व छोटी नहर बनाई गई थी, लेकिन इसमें पानी कभी नही आया। इस कारण किसानों को नहर का फायदा कभी नहीं मिल पाया। उन्होंने गांव के नजदीक स्थित केन नदी में पंप केनाल योजना बनाकर गांव के बड़े तालाब में पानी उपलब्ध कराने की मांग की है।
एक अन्य मुद्दे पर एमएलसी ने कहा कि बांदा जिले का महुआ ब्लाॅक 30 किलोमीटर क्षेत्रफल में फैला है। ब्लॉक बड़ा होने के कारण कई गांवों में कोई विकास नहीं हुआ है। इस क्षेत्र के गिरवां या शेरपुर गांव में नए ब्लॉक का गठन किया जाए। नया ब्लॉक बनने पर ग्रामीणों को फायदा होगा। ब्लॉक छोटा होने पर अफसर भी विकास कार्यों पर ध्यान दे सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें