फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: 12 घंटे में चोरी का खुलासा, दो भाइयों को दबोचा

विज्ञापन
फोटो-8-गिरफ्तार आरोपी भैरव और राजाभैया। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
फोटो-8-गिरफ्तार आरोपी भैरव और राजाभैया। स्रोत: पुलिस (सिंगल में दो लोग)
विज्ञापन

कमासिन पुलिस ने पछौहा रोड से पकड़ा, सामान बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। कमासिन थाना पुलिस ने दो घरों में हुई चोरी का 12 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का सामान और 2500 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
पुलिस के अनुसार कमासिन क्षेत्र निवासी देवकीनंदन और आदित्य ने 11 सितंबर को अपने-अपने घरों में चोरी होने की सूचना थाने में दी थी। पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की। शुक्रवार रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पंडित केदारनाथ डिग्री कॉलेज पछौहा रोड के पास से दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भैरव व राजाभैया निवासी ग्राम पछौहा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में उन्होंने चोरी की घटनाओं में शामिल होना स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद किया गया। बरामद सामान में 105 किलो गेहूं, 30 किलो चना, एक माइक्रोटेक इनवर्टर, एक ल्यूमिनस बैटरी, लोहे की एक कढ़ाही और 2500 रुपये नकद शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें