चालक-परिचालक से पूछताछ, सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले
दोनों सराफ ने पुलिस को बताया कि एक का 40 लाख और दूसरे के करीब 25 लाख के जेवर थे। सोमवार को भी पुलिस ने सिर्फ जांच के नाम पर कभी बस के चालक-परिचालक से पूछताछ की, तो कभी आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले।
बबेरू कोतवाली क्षेत्र है, इसलिए रिपोर्ट भी वहीं दर्ज की जाएगी
बबेरू इंस्पेक्टर ने बताया कि बांदा से मुरवल के बीच कारीगर का सोने से भरा जेवरात पार किया गया है। सीओ के आदेश पर उन्होंने जांच की है। विजय उनके पास तहरीर लेकर नहीं आए। उधर, शहर कोतवाल अनूप दुबे ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। मामला चूंकि बबेरू कोतवाली क्षेत्र है, इसलिए रिपोर्ट भी वहीं दर्ज की जाएगी।