बबेरू बांदा। संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम निभौर की है। गांव निवासी विजय ने अज्ञात कारणों से घर के अंदर धन्नी में साड़ी का फंदा लगा लिया। कुछ देर बाद परिजनों की निगाह पड़ी तो चीख निकल गई। आनन-फानन में विजय को नीचे उतारकर परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पूछताछ में परिजन आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं कर सके हैं। (संवाद)