फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: नौकरी के लिए रिश्वत लेते हेल्थ सुपरवाइजर का वीडियो वायरल

Tue, 05 Dec 2023 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
तिंदवारी। हेल्थ सुपरवाइजर का आशा भर्ती के नाम पर रिश्वत लेते वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में सुपरवाइजर स्वास्थ्य विभाग के बड़े अधिकारियों का नाम लेकर रकम उन तक पहुंचाने की बात कर रहा है। यह काम लंबे अरसे करने की बात भी वीडियो में कही जा रही है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है।
विज्ञापन

कस्बा स्थित पीएचसी में तैनात एक कर्मचारी का आशा भर्ती के नाम पर रिश्वत लेते वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। करीब डेढ़ मिनट के वीडियो में हेल्थ सुपरवाइजर रिश्वत की रकम को स्वास्थ्य विभाग के बड़े अधिकारियों का नाम लेकर उन तक पहुंचाने की बात कर रहा है। वीडियो में साफ कहा जा रहा है कि यह काम लंबे समय से चल रहा है।
बताते चलें के तिंदवारी पीएचसी में पिछले वर्ष भी आशा भर्ती के नाम पर प्रभारी चिकित्साधिकारी का रिश्वत लेने का वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें कार्रवाई के नाम पर प्रभारी चिकित्साधिकारी का स्थानांनतरण किया गया था। एक वर्ष बाद फिर से पीएचसी तिंदवारी का वीडियो वायरल होना चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन

इस संबंध में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सर्वजीत सिंह पटेल का कहना है कि कुछ दिनों पहले आशा की भर्ती हुई थी, अगर कोई वायरल वीडियो के संबंध में शिकायत करता है तो जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें