फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: देवी प्रतिमा विसर्जन में गया युवक नहर में डूबा, नहीं मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। अतर्रा के बांदा रोड केन नहर में देवी विसर्जन करने गया युवक नहर में नहाते समय डूब गया। काफी देर बाद तक उसका पता नहीं लगाया जा सका। युवक की तलाश चल रही है।
विज्ञापन

कोतवाली अतर्रा क्षेत्र के लखन कॉलोनी निवासी नीरज गुप्ता (22) बुधवार की शाम अपने मोहल्ले पर स्थित देवी प्रतिमा को डीजे सहित युवकों की टोलियां के साथ नगर भ्रमण के उपरांत बांदा-प्रयागराज राष्ट्रीय मार्ग पर स्थित केन नहर में विसर्जित करने के लिए गए हुए थे। विसर्जन के बाद नहर में नहाते समय नीरज अचानक लापता हो गया। काफी देर बाद जब उसके साथियों ने खोजबीन की तो कहीं पता नहीं लग सका। मौजूद उसके साथियों ने इसकी जानकारी मौजूद थाना पुलिस को दी। फिलहाल खबर लिखे जाने तक थाना पुलिस समेत गोताखोर कि मदद से युवक की तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें