फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: हाथ छुआ तो दबंगों ने महिला व उसके दो पुत्रों को पीटा

Thu, 26 Oct 2023 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथ छुआ तो दबंगों ने महिला व उसके दो पुत्रों को पीटा
विज्ञापन

बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र के कनवारा गांव में अनुसूचित जाति की महिला समेत उसके दो पुत्रों को दबंगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। महिला ने बताया कि उसके पुत्रों ने उन्हें छू लिया था। जिस पर उन्होंने मारा पीटा। महिला ने दबंगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने घायलों का डॉक्टरी परीक्षण कराया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के कनवारा गांव निवासी अनुसूचित जाति की महिला रामप्यारी (40) ने बताया कि उसके पुत्र सीरज (17) व अमित (15) गांव में खेल रहे थे। तभी सीरज का हाथ गांव के एक दबंग के छू गया। जिस पर उसने तीनों को डंडों से पीटकर घायल कर दिया। महिला ने शहर कोतवाली में तहरीर दी है। शहर कोतवाल अनूप दुबे ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। घायलों का इलाज कराया गया है।
अतर्रा नहर में डूबे युवक की खबर का जोड़
अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि नहर में नहाते समय तीन लोग डूबे थे। इनमें दो को बचा लिया गया है। जबकि तीसरे व्यक्ति नीरज गुप्ता का शव मिल गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिप्थीरिया से बालक हुआ भर्ती
बांदा। डिप्थीरिया अपना असर दिखा रहा है। पचनेही गांव के भानू प्रताप (10) पुत्र दिलीप सिंह की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने डिप्थीरिया होना बताकर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक उसकी जांच कराने के साथ उपचार कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें