फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: तीसरे दिन भी नहीं मिला नदी में कूदा युवक

Sat, 28 Oct 2023 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बबेरू। शादी टूटने से आहत युवक द्वारा यमुना नदी में छलांग लगाने की घटना के तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली रहे। महाजाल ओर गोताखोरों की लाख कोशिशों के बावजूद खोजा नहीं जा सका।
विज्ञापन

मरका थाना क्षेत्र के औगासी गांव निवासी लवकुश (21) ने 26 अक्तूबर की शाम सात बजे औगासी पुल से छलांग लगाकर यमुना में कूद गया था। शनिवार को भी छह गोताखोरों बुलाकर महाजाल डलवा कर तलाश किया। लेकिन अभी तक उसका पता नहीं लगाया जा सका है।
मां गोलनिया ने बताया कि लवकुश लगभग एक साल से फतेहपुर जिले के एक गांव की युवती से प्रेम प्रसंग के चलते दोनों की फोन से बातचीत भी होती थी। लड़की के परिजनों ने शादी से इन्कार करने पर लवकुश ने आहत होकर औगासी यमुना नदी में कूद गया और उधर प्रेमिका ने भी फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें