फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। दो पत्नियों के बीच हुए विवाद से परेशान जहर खाए युवक की इलाज के दौरान रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई।
विज्ञापन



गिरवां थाना क्षेत्र के मलेहरा निवादा गांव निवासी श्यामसुंदर उर्फ लाला (45) देहात कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर गांव में शहर के एक व्यक्ति की कोठी में रहकर उनकी रखवाली करता था। श्याम सुंदर की दो पत्नियां गौरा व रीना हैं। बुधवार को सुबह दोनों पत्नियों के बीच घरेलू कामकाज को लेकर विवाद हो गया था।
विज्ञापन

इस बीच श्यामसुंदर ने दोनों को समझाना चाहा, जिस पर पत्नी गौरा से उसका विवाद हो गया था। इससे क्षुब्ध होकर उसने जहर खा लिया था। डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल से रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर किया था। वहां इलाज के दौरान देर शाम उसने दम तोड़ दिया। बड़े भाई मुन्नालाल ने बताया कि गौरा से दो पुत्र एक पुत्री है और रीना से एक पुत्री है। देहात कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार ने बताया कि घरेलू विवाद के चलते जहर खाने से मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें