बांदा। ट्रैक्टर से गिरकर पहिये के नीचे आ जाने पर कुचलकर युवक की मौत हो गई। पुुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है।
अन्य सड़क हादसों में छह बाइक सवार घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें कोई भी हेलमेट नहीं पहने था।
बबेरू
कोतवाली क्षेत्र के क्योटरा बदौली गांव का राजकरन केवट (25) पुत्र शिवपूजन
गांव वालों के साथ मकर संक्रांति पर ट्रैक्टर में बेंदा की कालका देवी
मेला जा रहा था।
टोलिया गांव के पास मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर
से वह नीचे आ गिरा। ट्राली का पहिया चढ़ने से कुचल गया। सामुदायिक
स्वास्थ्य केंद्र बबेरू ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
तिंदवारी
थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। पिता शिवपूजन ने बताया कि ट्राली
में लगभग 30 लोग सवार थे। चालक राधेश्याम द्वारा ट्रैक्टर तेज रफ्तार चलाने
से हादसा हुआ। राजकरन मुंबई में मिठाई बनाने का काम करता था। डेढ़ माह
पहले छुट्टी पर आया था।
उधर, नरैनी कोतवाली क्षेत्र के मोतियारी
गांव निवासी रत्नेश (30) पुत्र छत्रपाल, गांव के पिंटू (22) पुत्र राम
प्रताप के साथ शुक्रवार की रात बाइक पर नरैनी से गांव आ रहे थे।
रास्ते
में वृद्धा को बचाने में बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दोनों घायल हो गए।
सीएचसी से उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया है। एक अन्य घटना में महुआ गांव का
राजेंद्र (25) पुत्र मुनीम व केशू प्रसाद (25) पुत्र रामबहोरी बाइक पर
बाजार जाते समय दुर्घटना में घायल हो गया।
अतर्रा थाना क्षेत्र के
महोतरा गांव निवासी प्रमोद (35) पुत्र फूलचंद्र अपने फुफेरे भाई संजय (30)
पुत्र मइयादीन निवासी रक्सी (कालिंजर) के साथ बाइक पर गांव आते समय
दुर्घटना में घायल हो गए।