बांदा। बिसंडा थाना क्षेत्र के ग्राम बेलदान में राजाबाबू (24) ने अज्ञात कारणों के चलते चादर से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना मंगलवार रात की बताई जा रही है।
ग्राम बेलदान निवासी केशव प्रसाद के 24 वर्षीय पुत्र राजाबाबू ने मंगलवार रात करीब नौ बजे अपने कमरे के अंदर छप्पर की धन्नी से चादर का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी करीब एक घंटे बाद तब हुई जब उसकी मां केशी कमरे में गईं। उन्होंने खिड़की से अपने बेटे को फंदे पर लटका देखा।
मां की चीख सुनकर परिजन तुरंत कमरे की ओर भागे। उन्होंने किसी तरह कुंडी खोलकर राजाबाबू को फंदे से नीचे उतारा और सीएचसी ले गए। वहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद राजाबाबू को मृत घोषित कर दिया।पिता केशव ने बताया कि राजाबाबू हरियाणा में मजदूरी करता था और करीब 20 दिन पहले ही घर लौटा था।
बिसंडा थाना प्रभारी राममोहन राय ने बताया कि युवक द्वारा आत्महत्या करने के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।