फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: युवक ने जहर खाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी। युवक ने रविवार की देर रात जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ले गए। इलाज के दौरान सोमवार की शाम दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

गिरवां थाना क्षेत्र के बनसखा गांव निवासी बाबूराम कुशवाहा ने बताया कि उसके भतीजे चंदन कुमार कुशवाहा (26) ने रविवार की देर रात एक बजे करीब घर में जहर खा लिया। बड़े भाई सुभाषचंद्र लघुशंका के लिए उठे तो देखा तो चंदन आंगन में उल्टी कर रहा था। परिजनों ने उसे इलाज के लिए रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां उसने दम तोड़ दिया। चाचा बाबूराम जहर खाने का कारण नहीं बता सके हैं। दो भाइयों में छोटा था। उसकी खुरहंड में इलेक्ट्रानिक की दुकान है। गिरवां थानाध्यक्ष चंद्रप्रकाश तिवारी ने बताया कि परिजन कारण नहीं बता सके हैं। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें