कालिंजर/कमासिन/ खप्टिहा कलां। दंगल प्रतियोगिता में क्षेत्रीय व दूर दराज से आए पहलवान ने दमखम दिखाया। कालिंजर में आयोजित दंगल प्रतियोगिता की शुरूआत सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने पहलवानों का हाथ मिलवा कर करवाया। नेपाल के थापा व अयोध्या के लक्ष्मण दास के बीच हुई कुश्ती सबसे रोमांचक रही। 15 मिनट तक चली कुश्ती बराबरी पर छूटी।
बनारस के संजू ने रायबरेली के अशोक को, महोबा के मंटू ने उन्नाव के लवकुश को पटखनी दी। करीब एक दर्जन कुश्तियां बराबरी पर छूटी। पूर्व विधायक राजकरन कबीर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगराम सिंह, भाजपा नेता राजभवन उपाध्याय, राकेश मिश्रा आदि रहे।
उधर, कमासिन के पछौहा के भैरम बाबा प्रांगण में इनामी दंगल का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल ने करवाया। मुरैना के भारत व हरियाणा के मोनू के बीच हुई कुश्ती सबसे रोमांचक रही जो बराबरी पर छूटी। इस कुश्ती पर 51 हजार रुपये का इनाम रखा गया।
मऊ टिटिहरा के कोमल ने सांडा के बउवा को हराया। अरमार के विमल व पत्योरा के संदीप, फिरोजाबाद के नकुल व आगरा के लवलेश, बांदा के नजाकत अली व झांसी के जतिन के बीच कुश्तियां बराबरी पर छूटीं। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नरेश द्विवदी व डीडीसी राजा विश्वकर्मा ने पहलवानों को पुरस्कार सौंपे। डीडीसी इंद्रजीत यादव, प्रधान संघ अध्यक्ष सुनील यादव, रामानुज, प्रदीप मिश्रा, प्रधान रामनरेश शुक्ल आदि रहे। पैलानी के कालेश्वर मंदिर प्रांगण में आयोजित दंगल की शुरुआत खप्टिहा चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने करवाई। मिरगहनी के विनीत ने फिरोजाबाद के आदिल को, मूंगुस के नंदू ने हरदोई के राजू को, दिल्ली के संदीप ने फिरोजाबाद के नकुल को पटखनी दी।
खप्टिहा कलां के रामफल व खरेई के रामदेव समेत एक दर्जन कुश्तियां बराबरी पर छूटीं। प्रधान संघ अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह व प्रधान मैना देवी ने विजेता पहलवानों को पुरस्कार सौंपे। प्रधान व ग्रामीण मौजूद रहे।
-