फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने शराब की जलाई होली

Sun, 24 Jan 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
शराब से घर बर्बाद करने वालों को सबक सिखाने और बुरी लत छुड़ाने का कैंसर पीड़ित फूला देवी का अभियान जारी है। शनिवार को फूला और उसकी साथी महिलाओं ने गांव में जगह-जगह बिक रही शराब छीनकर उसकी होली जलाई।
विज्ञापन


लगभग 55 वर्षीय फूला देवी कैंसर की गंभीर मरीज है। दो दिन पूर्व महिलाओं के जत्थे के साथ गांव की गलियों में घूमकर नशा के खिलाफ नारे लगाए थे और नशेड़ियों को सबक सिखाने की चेतावनी दी थी। शनिवार को फूला के नेतृत्व में गांव की महिलाओं ने गांव में कई स्थानों पर छिपाकर रखी गई शराब ढूंढ-ढूंढकर निकाली।

इन्हें नाली में बहाया और होली जलाई। गांव के परचून के दुकानदारों को शराब न बेचने की चेतावनी दी। फूला की इस मुहिम से गांव की महिलाएं बेहद खुश हैं। खासकर वह, जिनके पति या घरों के मर्द शराब के लती हैं। फूला के साथ संजू, ज्योति, नेहा, मीरा, अवंती, मंजू, चंदन, मुन्नी, बीना, सुमन भी शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें