अतर्रा (बांदा)। सीआरपीएफ जवान के खिलाफ स्नातक छात्रा ने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि शादी का झांसा देकर उससे कई बार दुष्कर्म किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर युवती का मेडिकल कराया है। जल्द ही अदालत में बयान दर्ज कराए जाएंगे।
पड़ोसी जिले चित्रकूट की रहने वाली युवती ने अतर्रा थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह किराए के मकान की तलाश में अतर्रा नगर के कैलाश नगर (थाने के पीछे) गई थी। यहां उसके कुछ स्वजातीय लोग रहते हैं। वह अतर्रा पीजी कालेज में स्नातक छात्रा थी।
वहां उसकी मुलाकात सीआरपीएफ जवान बृजेश कुशवाहा से हुई। दोस्ती करने के बाद बृजेश ने उसके साथ शादी का झांसा दिया। लगभग एक वर्ष में कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने शादी का दबाव बनाया तो मुकर गया और प्रताड़ित करने लगा।
युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी जवान के विरुद्ध धारा 376 सहित कई धाराओं की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर रविंद्र तिवारी ने बताया कि युवती का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। उसका अदालत में 164 के तहत बयान कराया जाएगा।