फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: महिला ने फंदा लगा दी जान, चिता से पुलिस ने निकलवाए अस्थिपंजर

विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा (बांदा)। मोबाइल पर फिल्म देखने के लिए पति से झगड़े के बाद महिला ने सोमवार को तड़के घर के पीछे लगे पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंचे चाचा और चचेरे भाइयों की मौजूदगी में महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस बीच महाराष्ट्र में रह रहे भाई ने फंदा लगाकर मारने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चिता से अस्थि पंजर को निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया है। बिसंडा थाना क्षेत्र के परसेहटा गांव निवासी शिवसागर यादव ने बताया कि पत्नी निर्मला (40) से रविवार को फिल्म देखने के लिए मोबाइल मांगा था। न देने पर उसकी कहासुनी हो गई। देर रात पति-पत्नी और बच्चे कमरे में सोने चले गए। सोमवार को तड़के निर्मला ने घर के पीछे लगे बबूल के पेड़ से दुपट्टे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पति ने निर्मला का शव लटकते देखा तो महाराष्ट्र में रह रहे पत्नी के पिता घनश्याम को जानकारी दी।
विज्ञापन

मायके परसौली से पहुंचे चाचा विजयपाल, शिवनंदन, चचेरे भाई पवन की मौजूदगी में निर्मला का गांव में ही पति ने दाह संस्कार कर दिया।
इस बीच महाराष्ट्र में पिता से अलग रह रहे भाई रमाकांत ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पहुंचे सिंहपुर चौकी इंचार्ज वीरेंद्र त्रिपाठी ने अंतिम संस्कार के बाद बची अस्थि पंजर को एकत्रित करके पोस्टमार्टम कराया गया। बिसंडा थाना इंस्पेक्टर राजेश वर्मा ने बताया कि भाई की सूचना पर महिला के अस्थि पंजर को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पिता की ओर से कोई कार्रवाई न किए जाने की बात लिखित में दी है। इसलिए महिला के अस्थि पंजर को उसके पिता को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें