फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: विजेता प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत, खिल उठे चेहरे

विज्ञापन
तियोगिता में स्थान प्राप्त प्रतिभागी प्रमाण पत्रों के साथ। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बांदा। सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए संभागीय परिवहन विभाग की ओर से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। सोमवार को उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। मंडल और जिला स्तर पर भाषण, पोस्टर और क्विज प्रतियोगिताओं में 34 बच्चों ने प्रतिभाग किया था।
विज्ञापन

मंडल स्तर पर भाषण प्रतियोगिता में गोस्वामी तुलसीदास राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्वी की छात्रा अनन्या द्विवेदी प्रथम, ओम हरिहर महाविद्यालय हमीरपुर की छात्रा वर्तिका द्वितीय, राजकीय महिला महाविद्यालय बांदा की छात्रा नवरीन तमन्ना तृतीय और मानसी अवस्थी व स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्वी के विनोद कुमार को सांत्वना पुरस्कार मिला। इन सभी प्रतिभागियों को संभागीय परिवहन अधिकारी शंकरजी सिंह, यात्री व मालकर अधिकारी रामसुमेर, डीआईओएस दिनेश कुमार ने प्रमाण पत्र और शील्ड आदि देकर सम्मानित किया। इस दौरान मोटरवाहन निरीक्षक गुलाबचंद्र, मंडलीय मास्टर ट्रेनर पीयूष मिश्रा, गौरव पांडेय आदि मौजूद रहे। सभी विजेता प्रतिभागियों के बैंक खाते में नगद धनराशि भी भेजी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें