फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: ठेेकेदार को पत्नी व दो साथियों ने पीटा

Sat, 03 Jun 2023 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। पेंटिग का ठेके पर काम करने वाले युवक को पत्नी ने अपने दो साथियों के साथ घर में बंधक बनाकर डंडों से जमकर पीटा। आरोप है कि उसके प्राइवेट पार्ट को भी जख्मी किया। इसके बाद बच्चे व गृहस्थी का सामान व रुपये लेकर फरार हो गई। पीड़ित ने अपने मित्रों को घटना बताई तो गिरवां थाने लेकर पहुंचे। वहां से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

गिरवां थाना क्षेत्र के मसुरी खेरवा गांव निवासी राजू (35) पंजाब में रहकर पेंटिग की ठेकेदारी करता है। चार दिन पहले घर आने की बात पर उसका पत्नी से फोन पर विवाद हो गया था। विवाद के बाद गांव आ गया। यहां बुधवार की रात उसकी पत्नी ने अपने दो साथियों को घर में बुला लिया। उन्होंने उसे बंधक बनाकर डंडों से जमकर पीटा। उसके प्राइवेट पार्ट में डंडा डाल दिया।
इससे वह बेहोश हो गया। गुरुवार को दोपहर उसे होश आया तो पत्नी, दो पुत्र और पुत्री समेत घर का पूरा सामान नदारद था। घर में रखे 32 हजार रुपये भी गायब थे। उसने अपने मित्रों को घटना की सूचना दी। मित्र उसे गिरवां थाने ले गए। वहां से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरवां थाने के एसआई रामबहादुर पाल ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। अगर ऐसा प्रकरण है तो वह दिखवाते हैं। कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें