फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: दुष्कर्म के बाद युवती गर्भवती, चार पर रिपोर्ट

Sat, 03 Jun 2023 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी। युवती से दुष्कर्म कर उसे गर्भवती करने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र एक गांव की रहने वाली महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसकी पुत्री की शादी 20 फरवरी 2023 को बिसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। शादी के कुछ दिन पुत्री के पेट में दर्द हुआ। तो ससुरालीजन उसे लेकर अस्पताल गए। वहां डॉक्टरों ने आठ माह का गर्भ होना बताया। इससे ससुरालीजन बेटी को मायके छोड़ गए। पीड़िता ने परिजनों से बताया कि नरैनी कोतवाली क्षेत्र के गोरेपुरवा गांव का रहने वाला शाहरूख खां शादी से कुछ माह पहले बुआ के यहां गांव आया था।
विज्ञापन

यहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया था। घटना के बारे में किसी से बताने से मना किया था। डर के चलते युवती मामले को छिपाए रही। खुलासा होने पर युवती मां के साथ कोतवाली पहुंची। वहां उसने आरोपी शाहरूख, उसकी मां सहरून खातून, ढाबा संचालक शमीम व आरिफ के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने चारों के खिलाफ दुष्कर्म की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें