बांदा। विकसित राष्ट्र बनाने की परिकल्पना जल्द साकार होगी। यह बात प्रदेश के औद्योगिक विकास व प्रभारी मंत्री नंद गोपाल गुप्ता‘नंदी’ ने नगर पालिका के अवस्थी पार्क में आयोजित स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर कही। पालिका के नए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा पखवाडा मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में अमेरिका और ब्रिटेन भी इस बीमारी को नियंत्रित करने में सफल नही हो पा रहे थे, लेकिन भारत में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सभी लोगों को कोरोना की दवा दिलाई।
इस दौरान स्वच्छता के ब्रांड एंबेसडर शोभा राम कश्यप, राहुल जैन, कुलदीप शुक्ला तथा कई स्वच्छता कर्मियों को पीपी किट देकर प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी,जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता बासू, जिलाध्यक्ष भाजपा संजय सिंह, राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रभा गुप्ता आदि मौजूद रहे