बांदा। जिला अस्पताल में बेड न मिलने से मरीज के तीमारदारों ने ट्रामा सेंटर में हंगामा किया। शुक्रवार को जिला अस्पताल ट्रामा सेंटर के सभी 18 बेड भरे थे। कुछ मरीजों का बेंच और स्ट्रेचर पर लिटाकर इलाज किया जा रहा था।
इस पर क्योटरा निवासी महिला समेत अन्य मरीजों के तीमारदारों ने स्वास्थ्य कर्मियों और डाक्टरों से नाराजगी जताई। बेड उपलब्ध कराने की मांग की। डाक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों से नोकझोंक भी हुई, लेकिन भीड़ के चलते बेड नहीं मिल सके।
चिकित्साधिकारी डा. विनीत सचान ने बताया कि मरीजों की भीड़ ज्यादा होने पर बेड खाली नहीं थे। वार्ड में मरीजों को ले जाने से तीमारदार परहेज कर रहे थे। बाद में खाली होने पर मरीजों को बेड उपलब्ध करा दिए गए।