बांदा। खेल सम्मान समारोह में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को डीएम ने ट्राफी देकर पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि अच्छे समाज व पर्यावरण के लिए खेल भावना के साथ युवा शक्ति का जुड़ना जरूरी है।
हार्पर क्लब में सोमवार की रात आयोजित समारोह में डीएम योगेश कुमार और सदर एसडीएम अनुज सिंह ने निशानेबाज रुद्राक्ष शर्मा, सनी धुरिया, प्रकाश पांडेय, आशीष शुक्ला, रोहित, विजय कुमार, रीतेश सिंह, राहुल और बैडमिंटन खिलाड़ी अंतरा, आस्था, अकरम, शशांक, विप्रांश व स्पोर्ट्स स्टेडियम के वालीबाल खिलाड़ी जीशान, गौरव, योगेश, राम कुमार, आदर्श, पंकज, ओम, सौरभ, विश्वास को ट्राफी सौंपी। डीएम ने कहा कि बांदा जनपद के इतनी बड़ी संख्या में खिलाड़ियों द्वारा प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन और स्थान पाना गौरव की बात है।
डीडीओ श्रीकृष्ण त्रिपाठी, बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी त्रिपाठी, जिला क्रीड़ा अधिकारी केपी सिंह, वालीबाल संघ प्रदेश उपाध्यक्ष हसन सिद्दीकी, पैरा एसोसिएशन उपाध्यक्ष सादी जमां, उत्तर प्रदेश राइफल एसोसिएशन सचिव रामेंद्र शर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज जैन, संतोष कुमार, पूर्व चेयरमैन राजकुमार राज, सीरजध्वज सिंह, अरुण अवस्थी, राकेश सिंह, दिलीप सिन्हा, नरेंद्र सिंह, काजी जमीर, हरीश सचदेवा, राजू शुक्ला, मनोज आदि मौजूद रहे।